उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

पैर फिसलने के कारण गंगा में बहा एनआरआई युवक, सर्च अभियान जारी

परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था युवक

ऋषिकेश। लंदन से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया एनआरआई युवक स्वामी नारायण घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम ने मय उपकरणो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया।

एसडीआरएफ के मुताबिक लंदन यूके औंधिया का रहने वाला एनआरआई प्रग्नेश अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ सोमवार की सुबह स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे, अचानक पैर फिसलने के कारण प्रग्नेश गंगा में बह गया। इस दौरान परिवार ने शोर मचाया तो आसपास स्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अभी तक एनआरआई पर्यटक का कुछ पता नही चल पाया है। जिसकी तलाश में सर्च अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button