“King of Uttrakhand” वसूली मास्टर जग्गा गिरफ्तार
पुलिस ने जग्गा समेत 03 को दबोचा

ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधिक गतिविधि के खिलाफ अभियान के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश ने जनता को बहला फुसलाकर अवैध वसूली करने वाले और खुद को किंग ऑफ़ उत्तराखंड बताने वाले आरोपित जगजीत सिंह जग्गा को गिरफ्तार किया है, कोतवाली पुलिस ने आरोपित का साथ देने वाले दो अतिरिक्त लोगो को भी हिरासत में लिया है, कोतवाली पुलिस ने 03 अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज के जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपित लंबे समय से कथित गिरोह का संचालन कर रहा था, गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है, आरोपितों की पहचान जगजीत उर्फ जग्गा पुत्र हरविन्द्र सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी मायाकुंड ऋषिकेश, प्रणव उर्फ राघव बत्रा पुत्र स्व0 अश्वनी बत्रा उम्र 20 वर्ष निवासी गली नं0 19 मंडी वाली गली सोमेश्वर नगर ऋषिकेश, दीपेश कुमार पुत्र स्व0 चरण नाथ उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णानगर कॉलोनी नियर आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है।
उक्त गिरोह द्वारा भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए पक्षकारों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से अपने हित साधे जाते थे तथा विवादों को जबरन सुलझाने, लोगो की फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग करने, लोगों के घरों में घुसकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।








