बेकाबू होकर पलटा सेना का ट्रक, एक की मौत, तीन घायल
देवप्रयाग। जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के जवानों का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक जवान की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोर्चर से रायवाला की ओर आ रहा सेवा के जवानों का ट्रक सुबह करीब साढ़े 11 बजे एनएचपीसी बैंड के पास बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक जवान की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि तीन जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे सेना के हवलदार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों का औपचारिक इलाज दिया गया। ट्रक चालक नायक दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का ब्रेक प्रेशर अचानक खत्म होने के कारण ट्रक के बेकाबू होकर पलट गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच की पुष्टि करने में जुटी है। मृतक सैनिक की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह 26 राजपूत रेजीमेंट उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।




