टीएसआर ने अल्मोड़ा हादसे के घायलों का जाना हाल
मां गंगा से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
ऋषिकेश। अल्मोड़ा के मरचूला रामनगर सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों से कुशल-क्षेम की जानकारी ली। साथ ही माँ गंगा से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों से स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में सभी घायलों का समुचित उपचार हो रहा है। माँ गंगा से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मौके पर निवर्तमान महापौर अनिता ममगाई, दीप्ती रावत राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा भारतीयजनता पार्टी, संदीप गुप्ता, किशन नेगी, गौरव कैंथोला, रोमा सहगल मौजूद रहे।




