शाही जामा मस्जिद में हिसंक भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल
पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया
संभल। शाही जामा मस्जिद में चौथे दिन सर्वे करने पहुंची पुलिस टीम पर जमा भीड़ ने हिंसक होकर पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे। हिंसा में सीओ-इंस्पेक्टर, एसपी के गनर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके साथ पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ कार में आग लगा दी गई। इस मामले में करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस को टारगेट बनाकर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को निशाना बनाया गया है। कहा कि माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इन सभी की शिनाख्त कर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।




