उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंविरोध

बजरंग सेतु के धीमे कार्य को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

समय अवधि से काम पूरा न करने पर व्यापारियों में आक्रोश

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुल के पास बजरंग सेतु का धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोशित होकर लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक दिन के लिए बाजार भी बंद किया।

व्यापारियों ने लोनिवि एवं कार्यदायी आरोप लगाया कि लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही बंद होने के बाद स्थानीय लोग भी बजरंग सेतु को जल्द तैयार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बजरंग सेतु का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। इससे उनके व्यापार पर भी संकट गहराता नजर आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। उनके घरों के चूल्हे अब ठंडे पड़ने लगे हैं। इसके अलावा व्यापारी कर्ज के तले भी दब चुके हैं। जिनकी किस्त तो दूर ब्याज भी व्यापारी नहीं दे पा रहे हैं। लगातार बजरंग सेतु के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है। लेकिन अधिकारी दी जाने वाली तारीख पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। वर्तमान की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 में भी शायद बजरंग सेतु का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा। जिसके चलते व्यापारियों ने एक दिन के लिए बाजार बंद कर लोनिवि एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button