उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

एनसीसी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर शिविर किया शुरू, कार्यक्रम की जानकारी को रखा समक्ष

उत्तराखंड, गोवा और कर्नाटक के 600 कैडेट लेंगे भाग : नेगी

ऋषिकेश। देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय को लेकर शिविर का शुभारंभ किया। इसमें कमांडेड़ ब्रिगेडियर ने कैंप से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी दी।

शिविर का उद्घाटन कमांडेड़ ब्रिगेडियर एस.एस.नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय को लेकर पोस्टर आयोजित शिविर 05जुलाई 2024 को संपन्न होगा। इस कैंप में शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड ,गोवा और कर्नाटक के 600 कैडेट प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें देश प्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों के आदान प्रदान के साथ साथ सेना की अन्य बारीकियों तथा अनुशासन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कमांडेंड दीप्ति, कर्नल विनय मल्होत्रा, कर्नल वीरेंद्र सिंह, एस एम सुनील कुमार, मेजर सुशील रावत तीनों निदेशालयों से आए एनसीसी अधिकारी (ए एन ओ) सहित पी. आई. स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button