उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कांग्रेसजन 18 दिसंबर को राजभवन का करेंगे घेराव

ऋषिकेश। सनराइज वेडिंग पॉइंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि भाजपा सरकार में देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी भ्रष्टाचार एवं हिंसा की घटनाए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इन घटनाओ से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हैं। लेकिन सरकार इनका हल निकालने की बजाय आँखें मूंद कर बैठी है। इसके साथ देश के खूबसूरत राज्य मणिपुर में महीनो से चल रही हिंसा का सरकार आज तक कोई हल नहीं निकाल सकी है देश में इतना कुछ बुरा हो रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ इस जुगत में लगी है कि अपने मित्र अडाणी को कैसे और कितना फायदा पहुँचाया जा सके और इसी कारण सरकार के इस रवैये के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 18 दिसंबर को देहरादून में हजारों की संख्या में राजभवन का घेराव कर अपना विरोध प्रकट करेगी। उन्होंने इस मुहीम के लिए समस्त कांग्रेसजनों के साथ आम जनमानस का आवाहन किया है। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने ऋषिकेश कांग्रेसजनों से राजभवन घेराव को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील की। प्रेसवार्ता में राजपाल खरोला, मनीष शर्मा, सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, नारायण सिंह, ऋषि सिंघल, दीपक जाटव, बृज भूषण बहुगुणा, प्रवीण जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर, राजेंद्र कोठारी, हरिसिंह नेगी, मधु मिश्रा, राजेश शाह, रविन्द्र भारद्वाज, विजेंद्र गौड़, अशोक शर्मा, अक्षय गुप्ता, अभिनव शर्मा, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, मनीष जाटव, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button