उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

तिलवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बुलेरो, दो की मौत, तीन घायल

एसडीआरएफ ने घायलों का किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग अंतर्गत तिलवाड़ा के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वाहन सवार गंभीर घायल हैं। एसडीएआरएफ ने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम तिलवाड़ा-रतनुपर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में गिर गया। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ घटनास्थल पर रोप के सहारे वाहन तक पहुंची। इस बीच दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम ने रोप और स्ट्रेचर के सहारे घायलों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा। वहीं मृतकों के शवों को भी खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन में 5 लोग ही सवार थे।

Related Articles

Back to top button