नि मेयर ने भाजपा की जीत का मनाया जश्न
केदारनाथ घाटी की जनता का किया आभार व्यक्त
श्रीनगर। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिलने पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कढ़ी शिकस्त दी है।
इस ऐतिहासिक जीत को लेकर ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर और भाजपा की वरिष्ठ नेता अनिता ममगाईं ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रीनगर में जीत का जश्न मनाया। नि मेयर ऋषिकेश अनिता मंमगाई ने कहा कि वह अपने भांजे सुजीत गैरोला की शादी में शामिल होने पहुंची थी। जैसे ही उन्हें केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत की सूचना मिली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिलाओं के साथ जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा जीत का जश्न कहीं भी किसी भी वक्त मना सकते हैं। केदारनाथ उप चुनाव में आशा नौटियाल ने जीत हासिल कर परचम लहराया है। मुझे खुशी है कि वह एक महिला के साथ सजग कार्यकर्ता भी है। कहा कि भाजपा संगठन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन की मेहनत मार्गदर्शन में यह जीत दर्ज हुई है। केदारनाथ घाटी की जनता का आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने अपना आशीर्वाद दिया। बाबा केदार ने एक बार फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदार धाम में जिस प्रकार कार्य करवा रहे हैं,धाम को सजाने का काम करवा रहे हैं, उस काम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। केदार घाटी की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगाईं है। उन्होंने इसके साथ ही महाराष्ट्र में प्रचंड जीत, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी शानदार जीत, झारखण्ड में भी शनदार प्रदर्शन पर ख़ुशी जाहिर की है। इस मौके पर गुड्डी गैरोला (महिला मोर्चा मंडल महामंत्री), सुलोचना रावत (महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष), सुनीता गैरोला (जिला कार्यकारिणी सदस्य) व स्थानीय मौजूद रहे।




