पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पत्रकारों से खुजली, पर्चा छोड़ ब्रेन डिटॉक्स का मंत्र अपना रहे बाबा
61 हजार से अनुयायियों की समागम में एंट्री
ऋषिकेश। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित भीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परमार्थ निकेतन पहुंचे, जहां परमार्थ गुरकुल के ऋषिकुमारों ने वेदमंत्रों शंख त्वनि और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पं धीरेंद्र शास्त्री ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी निदानंद सरस्वती से भेंटकर विश्व शांति यज्ञ और मां गंगा की आरती में सहभाग किया।
शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय ब्रेन डिटॉक्स के समापन के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राजनेताओं का ब्रेन डिटॉक्स करना जरूरी है। नेताओं के विचारों की शुद्धि के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके लिए जल्द ही बड़े स्तर पर शिविर लगाया जाएगा। देश में हिन्दु-मुसलमान की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कहा कि राजनीति अपनी जगह है। लेकिन, जब राष्ट्र की बात होती है तो सभी को अपनी टेबल बजानी चाहिए। विचारों और मन का पवित्र होना बहुत जरूरी है। जीवन में सब कुछ होता है। लेकिन, मन ठीक नहीं होता है, इसलिए पूज्य संतों का सान्निध्य, साधना और ध्यान को जीवन का अंग बनाना होगा। क्योंकि, जिनके पास साधना की शक्ति है, उनके पास सब कुछ है। उन्होंने कहा कि आज के युग में मनुष्य सबसे ज्यादा समय स्क्रीन (मोबाइल, टीवी) पर करीब छह घंटे बिता रहा है। जिस कारण उसकी बुद्धि का विकास नहीं हो पा रहा। पर्चा बनाने व चमात्कार दिखाने से देश का भला नहीं होने वाला है, इससे छुटकारा पाने को मनुष्य का ब्रेन डिटॉक्स जरूरी है। क्योंकि, आने वाले भारत को तनाव मुक्त करना जरूरी है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पत्रकारों से खुजली
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी हंसी-ठिठोली के लिए भी जाने जाते हैं। पत्रकार वार्ता खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि पत्रकार सवाल पूछकर अपनी खुजली मिटा सकते हैं। उनकी इस बात पर सभी पत्रकार हंस पड़े। पत्रकार द्वारा पूछे गए अंधभक्त के सवाल पर बाबा बचते भी नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझ पर टिप्पणी करने वाले खुद को भी देखें। कहा कि वह अंध विश्वास पैदा नहीं करते। लोगों में सनातन धर्म के प्रति विश्वास पैदा करते हैं, इसीलिए कुछ लोग उन पर टिप्पणी करते रहते हैं।
61 हजार से अनुयायियों की समागम में एंट्री
परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय ब्रेन डिटॉक्स शिविर में भाग लेने आये बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों से 61 हजार रुपये लिए जाने की मीडिया में चर्चा हो रही है। बताया गया कि ब्रेन डिटॉक्स शिविर में जो लोग आये थे, उनसे 61 हजार रुपये एक परिवार से लिए गये थे। शिविर में करीब दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविर में भाग लेने आये लोगों ने मीडिया को बताया कि वह आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समागम में भाग लेते रहते हैं। शिविर में रहने-खाने के लिए पैसे लिए जाते हैं। इस शिविर में भी 61 हजार रुपये एक परिवार से रहने-खाने के लिए गये। हालांकि, इस मामले में परमार्थ निकेतन का कहना है कि शिविर में रुपया लेने की जानकारी उनके पास नहीं है।




