उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

वित्त मंत्री ने सदन में 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश

राहत राशि बढ़ाने पर पीएम का जताया आभार

गैरसैण। मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में 5013.05 करोड़ का बजट पेश किया गया। जिसमें 3756.89 करोड राजस्व और 1256.16 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में रखे गए हैं। बजट में आपदा प्रबन्ध विभाग के अंतर्गत एसडीआरएफ के लिए 718.40 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

गुरुवार को भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में सूबे के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट किया। सदन के इसके अतिरिक्त 08 अन्य विधेयक भी पेश किए गए। कार्यसूची के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक मांगों अनुपूरक बजट का पेश किया गया।

इसबीच आपदा के मानकों में परिवर्तन कर राहत राशि बढ़ाने पर धामी सरकार की ओर से लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया। वहीं, अनुपूरक बजट के साथ ही मानसून सत्र के दौरान एक दिन पहले सदन में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली समेत आधा दर्जन विधेयक सरकार सदन में पेश किए गए थे।

Related Articles

Back to top button