उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

नपा परिषद ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व, वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रैली निकालकर वृक्ष बचाने को किया जागरूक

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने हरेला पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के तहत आस्था पथ में पेड़ लगाने के बाद रैली निकालकर लोगों को वृक्ष बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

मंगलवार को प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुनिकीरेती आस्था पथ के किनारे 10 पेड़ लगाए गए और इसके बाद सामूहिक रूप से जानकीझूला तक रैली निकालकर लोगों को वृक्ष बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों को बचाने का संकल्प लेना होगा, यदि वृक्ष बचेंगे, तो ही जीवन बचेगा। इस दौरान सभी ने वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे भी लगाए। इस मौके पर अजय रमोला, राजेंद्र थलवाल, सुमित प्रिजवाण, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, बाबू सिंह, जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र, सचिव जितेंद्र यादव, राकेश सेंगर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button