राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद
देश की वर्तमान परिस्थितियों पर की चर्चा

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में देश की वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने, सवाल पूछने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
संवाद के दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में रोजगार के अवसर अपेक्षित गति से नहीं बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 6 करोड़ युवाओं में से केवल 6 लाख युवाओं को ही रोजगार मिल पा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आईटी सेक्टर भी रोजगार के लिहाज से चुनौतियों का सामना कर रहा है।कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने शिक्षा, करियर, रोजगार, तकनीक और देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका राहुल गांधी ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी करें और अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें।यह संवाद कार्यक्रम युवाओं में रोजगार, शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।




