NSUI ने पेपर लीक व NEET परीक्षा में धांधली को लेकर फूंका का केंद्र सरकार का पुतला
छात्रसंघ का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
ऋषिकेश। एनएसयूआई के छात्रों ने पेपर लीक एवं NEET परीक्षा में चल रही धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एनएसयूआई ने केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया।
रविवार को देहरादून तिराहे पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में एनएसयूआई के छात्रों ने सरकारी ने पेपर लीक एवं NEET परीक्षा में चल रही धांधली को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि एक तरफ़ सरकार रोज़गार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर देश व प्रदेश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते सरकार लगातार सरकारी पेपर कराने में असफल साबित हो रही है। जिसका विरोध लगातार एनएसयूआई करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन मामलों को लेकर छात्रसंघ ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। वहीं, ज़िलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सनी प्रजापति ने बताया कि सरकार लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जबकि, कांग्रेस पार्टी सड़क से लेके संसद तक युवाओं की आवाज बनने का काम कर रही है, लेकिन इस तानाशाह सरकार पर किसी भी तरह की बातों का कोई भी असर नहीं पड़ता है। इसलिए हम लगातार युवाओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने बताया कि इस सरकार में दिन पर दिन सरकारी पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहें हैं और केंद्र सरकार हर तरह के पेपर कराने में असफल साबित होती दिख रही है। पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव हिमांशु कश्यप, रवि सिंह बिष्ट, मानव रावत, प्रियांशु कुमाई, वैभव रावत, गौरव जोशी, आयुष भट्ट, ऋतिक सजवान, सुजल, अमित, पवन, नीतीश, देवेंद्र नेगी, आशीष कुमार आदि लोग शामिल रहे।




