उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि. मेयर ने आमजन व व्यापारी वर्ग को दीपावली की शुभकामनाएं दी

आमजन से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील

ऋषिकेश। दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर निवर्तमान महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं ने तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजार में जाकर व्यापारी भाइयों को बधाई और शुभकामनायें दी।

अनिता मंमगाई, निवर्तमान मेयर

नि.मेयर ने लक्ष्मण झूला रोड, क्षेत्र रोड, मेन बाजार और त्रिवेणी घाट के व्यापारियों से मुलाक़ात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान आमजन के साथ व्यापारियों ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर नि मेयर अनिता मंमगाई ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है हमें ख़ुशी है हम एक दूसरे को बधाई और शुभकामनायें दे रहे हैं। मां गंगा से प्रार्थना करती हूँ सभी लोग स्वस्थ रहे, सुखी रहें और संपन्न रहें। उन्होंने कहा कि दीपावली का खुशनुमा पर्व व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए अधिक से अधिक मेड इन भारत के उत्पादों को खरीदें और बेचें। ताकि स्वदेशी उत्पादन बढे। आमजन को को भी क्वालिटी के साथ क्वांटिटी मिले। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिये अधिक से अधिक खरीदें। इस मौके पर चेतन शर्मा, बृजेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, रमेश अरोड़ा, राजकुमारी जुगलान, अनीता रेना, विजय लक्ष्मी भट्ट, कमलेश जैन, प्रमोद शर्मा ,विवेक गोस्वामी, रोमा सहगल, अजय कालड़ा, विपिन पंत, विजय बडोनी, मनीष मनवाल, गौरव सहगल, गौरव कैंथोला, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, राजेश नोटियाल, शैलेन्द्र रस्तोगी, सुभाष ठठेरा , अशरफी रणावत, भूपेंद्र राणा, जॉनी लांबा, पूर्णिमा तायल, भावना किशोर गौर, रेखा साजवान,त्रिलोकी नाथ तिवारी, शैला राजभर, संजय ध्यानी, राजा राम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button