उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

श्रीराम तपस्थली आश्रम में धूमधाम से मनाया 50वां दीक्षांत समारोह व महामंडलेश्वर दयाराम दास का 71वां जन्मोत्सव

देशभर के साधु, संतो व नेताओं ने दी शुभकामनाएं

ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में 50वां स्वर्ण दीक्षांत समारोह एवं महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज का 71वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें देशभर के साधु, संतो, महंतो एवं महामंडलेश्वरों ने प्रतिभाग किया।

प्रेमचंद्र अग्रवाल, वित्त मंत्री उत्तराखंड

अनिता मंमगाई, निवर्तमान मेयर ऋषिकेश

कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एवं निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने महामंडलेश्वर दयाराम दास को पुष्पगुच्छ देकर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। वहीं, अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल नेतृत्व में सदस्यों ने आश्रम के महंत एवं विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष दयाराम दास महाराज को चारधाम की तस्वीर भेंट की। साथ ही महिला कीर्तन मंडली ने भगवान के गीत भी गुनगुनाए।

महंत दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर

इस अवसर पर महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने लोगो को गौ, गंगा, पर्यावरण एवं सनातन के संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उत्तराखंड की सरकार से महाराष्ट्र की तर्ज पर गाय माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, महंत स्वामी अजय रामदास, महंत स्वामी नृत्य गोपाल दास, महामंडलेश्वर स्वामी महावीर दास, महंत रवि शास्त्री, राम चौबे एवं अन्य संत समाज मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button