कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 38 करोड़ की 62 योजनाओं का किया शिलान्यास
इन योजनाओं से जनता होगी लाभान्वित : उनियाल
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला पार्क में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 38 करोड रुपए की 62 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, सीओ नरेंद्र नगर अस्मिता ममगाईं, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी सहित कई लोग भी मौजूद रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी 62 योजनाओं के तहत 14 योजनाओं का कार्य नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला एवं 48 योजनाओं का कार्य लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर क्षेत्रान्तर्गत किया जाना है। बताया कि इन 62 योजनाओं में विभिन्न योजनाएं शामिल हैं, इसमें वन विभाग, खनन न्यास, स्नात सेंटर, सड़कों का डामरीकरण, स्कूलों एवं 12 पुलियों का निर्माण जैसी तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन सभी योजनाओं का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही इन योजनाओं से जनता भी लाभान्वित होगी।




