उत्तराखंडपर्यटनलेटेस्ट खबरें

चारधाम यात्रा पर आए पर्यटक ने प्रशासन पर लगाए दुर्व्यव्यवहार के आरोप, आत्मदाह का किया प्रयास

पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पंजीकरण कार्यालय मे बीते 11 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के चलते यात्रियों के सब्र का बाँध पूरी तरह से टूट गया है। सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर खुला तो हजारों की संख्या मे यात्री काउंटर पर उमड़ पड़े।

इस भीड़ को नियंत्रण करने मे प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट रहे है। ऐसे मे माहौल तब बिगड गया ज़ब एक यात्री पंजीकरण कार्यालय के सामने आत्मदाह के लिए चढ़ गया। गनीमत रही कि अन्य यात्रियों ने शोर शराबा मचा दिया। वहीं, मौके पर तैनात पुलिस बल ने किसी तरह यात्री को सुसाइड करने से रोक लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटक को ब्रीफ भी किया गया। यात्री का नाम रविंद्र कुमार पांडे बताया जा रहा है, जो कि आरोप लगा रहा है कि 11 मई से वह ऋषिकेश मे ही फंसा हुआ है उसने प्रशासन पर दो तीन बार दस्तावेज फाड़ने से लेकर अभद्रता के आरोप भी लगाए हैं। उधर इस घटना से पंजीकरण परिसर मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उक्त पर्यटक को ट्रांजिट कैंप में शांति भंग करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button