चारधाम में वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगने के बाद सत्ताधारियों को छूट क्यों, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
खुलेआम नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
केदारनाथ। चारधाम मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बकायदा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने संबंधित जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने केदारनाथ मंदिर दर्शन कर सोशल मीडिया पर गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर की है। जिसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।
कैसे मंदिर के अंदर पहुंचा मोबाइल
चारधाम मंदिर के आसपास तमाम पुलिसकर्मी रोजाना ऐसे कई लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं, जो मोबाइल का प्रयोग वीडियो बनाने या प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचने के लिए कर रहे हैं। जबकि मुख्य सचिव इस बाबत आदेश जारी कर चुकी हैं। लेकिन अब बीजेपी के नेता ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं तो भला आम जनता पर इसका क्या असर होगा। भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने केदारनाथ मंदिर दर्शन कर सोशल मीडिया पर गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर की है। हालांकि संकल्प न्यूज़24 इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर ट्रोल हो रही है




