उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम धामी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के साथ की कार्य की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। उन्होंने ऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में लापरवाही पर अधिकारियों को चेताया कि बिजली, पानी के लिए जनता परेशान हुई तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भविष्य को देखते हुए आवश्यक विद्युत की मांग के अनुरूप आपूर्ति की योजनाएं अभी से तैयार की जाएं। कहा कि यूपीसीएल, पिटकुल व उरेडा से मिलकर प्रस्ताव तैयार करने और नए विद्युत घरों के कार्य का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण जो परियोजनाएं लंबित हैं। उनका त्वरित निस्तारण करते हुए अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करें। शासन स्तर की समस्या के लिए अधिकारी देहरादून आकर संबंधित विभाग और स्वयं उनसे मिलकर समस्या का निवारण करें।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त को समय-समय पर विकास योजनाओं की अपने स्तर से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र व शारदा घाट हेतु बनने वाले शारदा कॉरिडोर के निर्माण के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

Related Articles

Back to top button