उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 03 घायल, अन्य सामान्य

एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बस गंगनानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 03 लोग गंभीर रूप से घायल एवं अन्य के सामान्य चोटे आई हैं। घायलों का तत्काल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ के मुताबिक गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस में कुल 27 लोग यात्री सवार थे। हादसे में 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य यात्रियों को सामान्य चोटे लगी है। हादसे की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मैं उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने कढ़ी मशक्कत के बाद 03 गंभीर रूप से घायल लोगों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button