उत्तराखंडक्राइम

24 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश — सोहन लाल रतूड़ी निवासी हिंडोलाखाल को मिला न्याय, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। जनपद में वर्ष 2021 में हुई 24 लाख रुपये की साइबर ठगी के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से चल रही जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

मामले की शुरुआत जुलाई 2021 में हुई थी, जब वादी सोहन लाल रतूड़ी निवासी हिंडोलाखाल ने अपने साथ ₹24 लाख की साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना हिंडोलाखाल में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

मामले की विवेचना बाद में सीबीसीआईडी देहरादून को सौंप दी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी अभय कुमार (33 वर्ष) को उसके गृह जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाई और 16 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस साइबर ठगी कांड में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी जारी है।

इस सफलता के बाद टिहरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button