नि मेयर ने उत्तराखंड रेडक्रास समिति के सहयोग से जरूरतमंदों को बांटे त्रिपाल
समिति से पांच लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
ऋषिकेश। नि. मेयर अनिता ममगाईं के अनुरोध पर उत्तराखंड रेडक्रास समिति एक बार फिर तीर्थनगरी ऋषिकेश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई। उत्तराखंड रेडक्रास समिति के मैनेजिंग चेयरमैन डॉ गौरव जोशी ने झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे लोगों के लिए तिरपाल मुहैया कराए।
शुक्रवार को नि. मेयर अनिता ममगाईं ने उक्त तिरपालों को जरूरमंद लोगों में बंटवाया। इस दौरान नि मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि रेडक्रास समिति की ओर से मदद आगे भी दी जाती रहेगी। क्षेत्र में अन्य जगह जहां भी पात्र व्यक्ति होगे अन्य संस्थाओं के सहयोग से उनकी सहायता की जाएगी। समिति के मैनेजिंग चेयरमैन डॉ गौरव जोशी ने कहा कि उत्तराखंड रेडक्रास समिति सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। समिति से पांच लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर गौरव कैंथोला, विजय बडोनी, रोमा सहगल, राम कुमार संगर, हर्ष व्यास आदि मौजूद रहे।




