उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का त्यौहार : रेखा वर्मा

भाजपा श्यामपुर मंडल द्वारा "एक वृक्ष मां के नाम" कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। भाजपा श्यामपुर मंडल ने “एक वृक्ष मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रेखा वर्मा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का त्योहार हरेला इस धरती को हरा भरा बनाने का आवाहन करता है। यह त्योहार सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष मां के नाम” लगाने का अभिप्राय यह नहीं कि आप सिर्फ एक वृक्ष लगाए बल्कि आप को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस धरती को हरा भरा बनाने का और इस पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, कार्यक्रम की संयोजक रीना रागढ़ एवं रमन रागढ़, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली, मंडल महामंत्री सतपाल राणा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी रावत,संजीव चौहान, जयम शर्मा जिंदर पल सिंह, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button