उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

पीपलकोटी टनल में मलबा पानी आने से फंसे 22 मजदूर, 19 का रेसक्यू, 07 की मौत, 03 लापता

प्रशासन का रेसक्यू अभियान जारी

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी टनल में कार्य कर टीएचडीसी के 22 मजदूर सुरंग में फंस गए।

सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेसक्यू अभियान चलाया। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने सयुंक्त अभियान चलाकर सुरंग से 19 घायल मजदूरों को बाहर निकाला। जिन्हे तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। 19 घायलों में से 7 मजदूरों को अस्पताल ने मृत घोषित कर किया। 12 का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है। वहीं 3 मजदूर सुरंग में अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन का रेसक्यू अभियान जारी है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button