उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सामाजिक सरोकार मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

बिजली पोल, सड़क दुरुस्त, नशे पर रोकथाम की मांग

ऋषिकेश। सामाजिक सरोकार मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला को गंगानगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गंगानगर में कई स्थानों पर बिजली के पोल जर्जर होकर गिरने की स्थिति में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने अपर गंगानगर क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर शंभू पासवान इन समस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार मंच के संयोजक बृजपाल राणा, उपाध्यक्ष बृजमोहन मनोडी, सचिव देवेंद्र कुलियाल, प्यारेलाल जुगलान, समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button