कृषि उत्पादन मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक
मंडी समिति के अधिकारियों में मचा हड़कंप

ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी से बड़ी खबर सामने आई है, यहां कृषि उत्पादन मंडी समिति की बिल्डिंग पर लगे टावर पर अपनी मांगों को लेकर एक युवक चढ़ गया है। जो अपनी मांगों को पूरी नहीं होने तक नीचे नहीं उतरते की चेतावनी देने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से मंडी समिति के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कढ़ी मशक्क्त के बाद नीचे उतारा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हरीश पांडे नाम का युवक कृषि उत्पादन मंडी समिति के बिल्डिंग पर लगे टावर पर चढ़ गया। यह नजारा देख मंडी समिति के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। इस दौरान युवक ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए मोबाइल पर बात करते हुए युवक ने बताया कि वह मंडी समिति परिसर में लंबे समय से काम कर रहा है, लेकिन किराया अधिक होने की वजह से वह अपने बिजनेस को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। मंडी परिसर में अनाधिकृत रूप से महंगे किराए लेकर उत्पीड़न हो रहे हैं। लाइसेंस बनाने के लिए 5 लाख की घूस मांगी जा रही है। मंडी के भ्रष्ट तंत्र की पोल खोलने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। जिसे पुलिस ने कढ़ी मशक्क्त के बाद नीचे उतारा।








