उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजपा 13 अगस्त को धूमधाम से निकालेगी तिरंगा रैली

कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से कराया अवगत

ऋषिकेश। व्यापार सभा भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पवार की अध्यक्षता में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने अभियान का जिला सहसंयोजक मनोज ध्यान को नियुक्त किया। वहीं, ऋषिकेश मंडल से संयोजक पवन शर्मा एवं सहसंयोजक दीपक बिष्ट, सचिन अग्रवाल को नियुक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि 13 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजे भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पैदल मार्च तिरंगा रैली निकाली जाएगी। जो नगर निगम से शुरू होकर क्षेत्र रोड से होते हुए त्रिवेणी घाट पर समाप्त होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजय, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल एवं सांसद लोकसभा हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के आन बान व शान का प्रतीक है, इसलिए हमें हर घर में तिरंगा लगाना है। यही हमारे हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगे की महत्ता से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी आन बान शान का प्रतीक तिरंगा संपूर्ण भारतवर्ष को एकता के सूत्र में पिरोता है और वर्तमान समय में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारतवर्ष में तिरंगा लहराता रहेगा। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिवार जनों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले हमारे जांबाज शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डायरेक्टर वन विकास निगम देवदत्त शर्मा, दिनेश सती, शिवकुमार गौतम, प्रतीक कालिया, कपिल गुप्ता, दीपक धमीजा, कविता शाह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जगवार सिंह, माधवी गुप्ता, इंद्र कुमार गोडवानी, संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, जयंत किशोर जग्गी, गंभीर सिंह मेवाड़, सोनू प्रभाकर, जयप्रकाश ठेकेदार, राधेश्याम जाटव, राजेश दिवाकर, रमेश अरोड़ा, विजय प्रजापति, उषा जोशी, अनीता तिवारी, चंदू यादव, ऋषि राजपूत, रीता गुप्ता, सुधा असवाल, रंजन अंथवाल आदि ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्र वासियों का आवाहन किया।

Related Articles

Back to top button