भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी की आयोजित
विभाजन विभीषिका दिवस इतिहास का दुखद अध्याय : रावत
ऋषिकेश। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नगर निगम सभागार में भाजपा ने एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें भारत के विभाजन की स्मृति पर प्रकाश डाला गया।
बुधवार को जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के अध्यक्षता में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बलिदान हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित देकर एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विंध्वसात्मक मजहबी मानसिकता के कारण हुए भारत विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गवाइ और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी यह हमारे इतिहास का बहुत ही दुखद अध्याय है। डोईवाला विधायक गैरोला ने कहा कि 14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे दर्दनाक घटना थी, इस विभाजन के कारण लाखों लोगों ने अपनों को खोया और क्रूरता एवं विस्थापन की विभीषिका को झेलना पड़ा। इस अवसर पर उपस्थित विभाजन की पीड़ा को झेल चुके लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए अपने दुखों को साझा किया। गोष्ठी में नि.मेयर अनिता मंमगाई, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री दीपक धमीजा सहसंयोजक प्रदीप कोहली एवं अजय कालरा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज ध्यानी, दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया, जिला मंत्री विनय कंडवाल, कपिल गुप्ता, बृजेश चंदशर्मा, जयंत शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल, बिशन नारायण, खन्ना, प्रेम चंदनानी, हरीश ढींगरा, गीता मनचंदा, राकेश अरोड़ा एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लंबा मौजूद रहे।




