उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसबीएम इंटर कॉलेज ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली सयुंक्त रैली

पोस्टर बैनर के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के दिशा निर्देशन में एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड के द्वारा एक मधनिषेध, नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर शांति नगर, बनखंडी, गंगानगर आदि क्षेत्रों निकाली गई। इसमें छात्रों ने पोस्ट व बैनर के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि समाज में वर्तमान समय में हमें युवाओं को हर तरह के नशे से दूर रखना है, नशा मुक्त समाज बनाना ही शिक्षा का दायित्व भी है और हम सबका कर्तव्य भी है। प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए कि हमारे युवा कहीं भी किसी भी तरह से नशे की चपेट में ना आए क्योंकि नशे की चपेट में आने के बाद युवा शिक्षा छोड़ देता है और समाज में असामाजिक व्यवहार करता है जितने भी अपराध होते हैं उनमें अधिकतर नशे में ही हुए हैं,,, संपूर्ण समाज को एकजुट होकर नशे से होने वाले नुकसानों से युवाओं को जागरूक करना होगा और उनको सही दिशा देकर समाज की मुख्य धारा में जोड़ना होगा। इस मौके पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, शिवप्रसाद बहुगुणा, जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, धनंजय रागढ़, भगवती जोशी, रंजन अन्थवाल, संजीव कुमार, हरि सिंह, पवन, नीलम जोशी, शालिनी कपूर, सुनीता सिंह, निधि पांडे, शकुंतला आर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button