उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा
अगापे मिशन स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध से कराया अवगत
सोशल मीडिया पर बढ़ती धोखाधड़ी की दी जानकारी
ऋषिकेश। अगापे मिशन स्कूल गुमानीवाला में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया की धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति ऋषिकेश, मिस नंदिता काला और विभा नामदेव द्वारा अगापे मिशन स्कूल के बच्चों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया अपराध, और बैंक फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह जानकारी सभी आयु वर्गों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर मुकेश सिलस्वाल, दीपेंद्र सिंह, शालिनी रावत, सुनील नैलवाल और अन्य उपस्थित रहे।




