जिलाध्यक्ष ने नगर की समस्याओं को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी से जल्द समस्याओं के निराकरण का किया आग्रह
ऋषिकेश। भाजपा सांगठनिक जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को ऋषिकेश शहर में पार्किंग सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने सीएम से जल्द संज्ञान लेने का आग्रह भी किया।
ज्ञापन में बताया कि ऋषिकेश नगर मे नाव घाट पर पार्किंग अति आवश्यक है। जिसके लिए चन्द्रभागा नदी के दांयी ओर लगभग एक किमी की सड़क निर्माण कर नाव घाट को जोड़कर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके आलावा आईडीपीएल प्लांट मे सेमी कंडक्टर प्लांट की कवायद की जाए। क्योकि यहा इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। साथ ही आईडीपीएल फुटबाल ग्राऊंड मे स्टेडियम का निर्माण किया जाए। इसके अतिरिक्त नगर निगम ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रो को स्वैच्छिक सम्पत्ति कर जमा करने की छूट दी जाए। जिलाध्यक्ष ने उक्त विषयो को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्बन्धित विभाग निर्देशित कर जानकरी उपलब्ध कराने को कहा।




