उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं का निस्तारण

एसबीएम इंटर कॉलेज में नई कार्यकारिणी गठित

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के परशुराम सभागार में अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित किया गया।

इस दौरान अभिभावकों ने अपनी समस्याओं को विद्यालय प्रशासन के सामने रखा। जिसका निराकरण प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा किया गया। इस जनसभा में चुनाव द्वारा एक नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें अध्यक्ष राम कृपाल गौतम, उपाध्यक्ष मेजर गोविंद सिंह रावत प्रधानाचार्य, मंत्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी वरिष्ठ प्रवक्ता, उपमंत्री मिंटू पाल, कोषाध्यक्ष निर्मला भट्ट, सदस्य राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शोभा कश्यप, रेखा, श्रीकांत, अनीता पोखरियाल, आरती दुबे एवं अध्यापिकाओं में सुशीला बर्थवाल, शकुंतला आर्य, ज्योतिर्मय शर्मा को कार्यकारिणी में स्थान मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य अभिभावकों की सहायता से छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है और विद्यालय में एक उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल उत्पन्न करना है, जिससे हमारे बच्चे अच्छी-अच्छी जगह पर बड़ी-बड़ी पोस्टों पर नौकरी प्राप्त कर एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण करें, एक सभ्य समाज का निर्माण करें और अपने व अपने परिवार को खुशहाल रखें। बैठक में यमुना प्रसाद त्रिपाठी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा, रंजन अंथवाल, शालिनी कपूर, नीलम जोशी, जयकृत रावत, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button