नि.मेयर ने राष्ट्रपिता, पूर्व प्रधानमंत्री व राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
पित्रों को श्रद्धांजलि देना शहीदों का सम्मान : मंमगाई
ऋषिकेश। नगर निगम परिसर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हाल में गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक बैठक आहूत की गई। इसमें राज्य निर्माण सेनानियों एवं निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने 02 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने कहा कि रामपुर तिराहे कांड में शहीद हुए रविंद्र रावत उर्फ गोलू बालावाला निवासी, सत्येंद्र चौहान बद्रीपुर निवासी, गिरीश भाद्री अजबपुर निवासी, राजेश लखेरा ऋषिकेश निवासी, सूर्य प्रकाश थपलियाल उखीमठ निवासी, अशोक कुमार भानियावाला निवासी, राजेश नेगी सहित सात लोग शहीद हुए। उन्होंने कहा कि पित्रों को श्रद्धांजलि देना उन शहीदों को सम्मान देना है, जिन्होंने उत्तराखंड के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इसलिए उत्तराखंड आंदोलन ने एक ऐतिहासिक आंदोलन था। बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश शर्मा तथा संचालन चंदन पवार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, संजय शास्त्री, विक्रम भंडारी, इरुक्कम पोखरियाल, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, चंदन पवार, सत्य ज़ख्मोला, राजेंद्र कोठारी, डीडी पांडे, हरि सिंह नेगी, बृजेश डोभाल, उषा रावत, कुसुम लता शर्मा, उर्मिला डबराल, जयंती नेगी, चंद्रभा उनियाल, विमला देवी, सुशीला पोखरियाल, सरला नेगी, प्रेम नेगी, यशोदा नेगी, रविंद्र कौर, कमला रौतेला, कुंवारा नेगी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।




