उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

गंगा में डूबते दंपति की आपदा राहत दल ने बचाई जान

दंपति ने जवानों का जताया आभार

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर करीब 03 बजे नीम बीच पर घूमने गए पति पत्नी अचानक गंगा नदी में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही आपदा राहत बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी का सकुशल रेस्क्यू किया। पूछताछ करने पर दंपति ने बताया कि वह गुजरात से ऋषिकेश के नीम बीच पर घूमने आए थे। तभी एक गाय उनके पीछे दौड़ने लगी, जिस कारण दोनों पति-पत्नी गंगा नदी में गिरकर डूबने लगे। दंपति ने गंगा में डूबने से बचाने के लिए आपदा राहत बचाव दल के जवानों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा राहत बचाव दल गंगा के तटीय इलाकों में सराहनीय कार्य कर रहा है। दंपति की पहचान मयूर भट्ट उम्र 50 वर्ष एवं तर्जनी भट्ट उम्र 43 वर्ष निवासी 398 मुक्ति धाम सोसाइटी न्यू सभा रोड बड़ोदरा गुजरात के रूप में हुई है। आपदा राहत दल की टीम में हेड कांस्टेबल अनिल पाल शाह, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button