उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मोरारी बापू ने भरत भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने मोरारी बापू का किया स्वागत

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय संत शिरोमणि श्रीराम कथा वाचक मोरारी बापू झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर में ह्रषिकेश नारायण भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने मोरारी बापू का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान श्रीराम कथा वाचक मोरारी बापू ने भारत भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने मोरारी बापू को हर्षिकेश नारायण भगवान की प्रतिमा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की। इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, महंत हरीनारायणचार्य, महाराज, वरुण शर्मा, महंत रवि शास्त्री, दीप शर्मा, विनय उनियाल, अशोक अग्रवाल, चंद्रकांता शर्मा, राहुल शर्मा भगत राम कोठारी, सुरेंद्र भट्ट, गोविंद सिंह रावत, रामकृपाल गौतम, राजेंद्र बिष्ट, चंद्र मोहन नारंग, रंजन अंथवाल, राम चौबे, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button