जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को आईडीपीएल प्लांट को लेकर दिया सुझाव पत्र
सरकार से पैरवी की लगाई गुहार
ऋषिकेश। भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने ऋषिकेश जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को आईडीपीएल प्लांट से संबंधित सुझाव को लेकर पत्र प्रेषित किया।
जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने सुझाव पत्र के माध्यम से बताया कि आईडीपीएल प्लांट से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का काफी कुछ बकाया प्लांट में शेष है, जोकि उन्हें मिलना चाहिए। इसके साथ आईडीपीएल प्लांट की 103 एकड़ भूमि देख रेख के अभाव में बेकार हो रही है तथा प्लांट की काफी मशीनरी चोरी भी हो रही है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, इसके विषय में संज्ञान लेना आवश्यक है l साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी से निवेदन किया कि प्लांट को फिर से आरंभ करने हेतु सेमी कंडक्टर प्लांट लगवाने व सरकार से पैरवी करने के लिए कोई कदम अवश्य उठाएं। जिससे उत्तराखंड के विकास को गति मिल सके l




