उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसबीएम पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित

छात्रों को खेल के प्रति किया जागरूक

ऋषिकेश। श्री भरत मन्दिर इंटर कॉलेज में भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल झंडा चौक के वार्षिक शरदकालीन खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य जनों का स्वागत किया। खेल महोत्सव छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 30 मीटर दौड़, सैक दौड़, रेस 30, बुक बेलेंसिंग दौड़, बैलून होल्ड दौड़, स्ट्रेट दौड़, हुल्ला हूप दौड़ स्पून दौड़, कोर्नेटो दौड़ रखी गई। वहीं विद्यालय के खेल चैंपियन छात्र तनवीर एवं आरुष मण्डल की मशाल दौड़ भी की गयी। तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदन, शिवानी, टैगोर अशोका एवं रमन के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया। खेल महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने समस्त बच्चों को शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने समस्त छात्रों को खेल के महत्व से अवगत कराया एवं बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया। ताकि बच्चे खेल में ज्यादा से ज्यादा रुचि रखें। खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने मार्च पास्ट में शिवाजी सदन के छात्रों को प्रथम पुरस्कार दिया। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। खेल महोत्सव में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रिधिमिक योगा की प्रस्तुति भी दी गई।

छात्रों की 30 मीटर दौड़ में अंश डोभाल ने प्रथम, इशान हालदार ने द्वितीय एवं आयुष्मान कुलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में स्वर्णिमा यादव ने प्रथम, वेदिका पांडेय ने द्वितीय एवं अनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सैक दौड़ छात्रों में आरव रावत ने प्रथम, अक्षत जोशी ने द्वितीय एवं आद्विक कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में पीहू मंडल ने प्रथम, अंशिका राना ने द्वितीय एवं अविका पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पून दौड़ छात्रों में मानव देवरानी ने प्रथम, वंश राना ने द्वितीय एवं अंशुमन कुलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में अनन्या नेगी ने प्रथम, विधि नेगी ने द्वितीय एवं शीतल राना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेस 30 छात्राओं में सांवि नौटियाल ने प्रथम, अनन्या राजभर ने द्वितीय एवं सुनैना कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुक बैलेंसिंग छात्रों में नैतिक नवानी, आयुष्मान कुमार ने द्वितीय एवं रिषभ निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में आर्य तिवारी ने प्रथम, हृदिया यादव ने द्वितीय एवं आराध्य सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैलून होल्ड दौड़ छात्रों में शिवम् ने प्रथम, वरदा रावत ने द्वितीय एवं अयान तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में मानवी ने प्रथम, रोशनी पांडे ने द्वितीय एवं कनक राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हुल्ला हूप दौड़ छात्रों में विवंश बुटोला ने प्रथम, वेद डिमरी ने द्वितीय एवं अभिमन्यु कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में काव्या कोठियाल ने प्रथम, अविका ने द्वितीय एवं वैष्णवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैलून होल्ड दौड़-2 छात्रों में अयांश बडोला ने प्रथम, शिवांश अग्रवाल ने द्वितीय एवं जीवा झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्ट्रैट दौड़ छात्रों में ईशान नेगी ने प्रथम, सूर्यप्रताप सिंह ने द्वितीय एवं अभिनव ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोर्नेटो रेस दौड़ छात्राओं में पीहू ने प्रथम, आराध्य रावत ने द्वितीय एवं अनिका भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सैक दौड़-2 छात्रों में सार्थक राजपूत ने प्रथम, अंश डोभाल ने द्वितीय एवं आयुष्मान कुलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में वेदिका पांडे ने प्रथम, पूर्वी चौहान ने द्वितीय एवं अनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेल महोत्सव में विद्यालय के अध्यक्ष वत्सल प्रपन्नाचार्य, विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, उषा रावत, वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत, सुनील थपलियाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत, रंजन अंथवाल, उपदेश उपाध्याय, श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के शिक्षक विकास वाष्र्णेय, बबीता राना, रचित, अमित, स्वाति, नीति, दीपिका, विनोद रावत, विनोद कोठियाल, महेश, रेनू भंडारी, डॉ कंडवाल, जस्वंती एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी एवं अविभावक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button