उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नगर निकाय चुनाव के लिए 65 कांग्रेस प्रत्याशियों ने पेश की दावेदारी

मेयर पद पर 07 और पार्षद पद पर 58 दावेदार

ऋषिकेश। कांग्रेस भवन में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के मेयर और वार्ड प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसमें मेयर पद के लिए 07 एवं पार्षद पद के लिए 58 आवेदन प्राप्त हुए।

नगर निकाय चुनाव संयोजक संजय गुप्ता एवं संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने बताया कि कांग्रेस भवन में नगर निगम चुनाव के लिए मेयर और पार्षद पद पर कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मेयर के लिए 07 एवं पार्षद पद के लिए 58 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। मंगलवार को भी रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे, अभी तक लगभग सभी वार्डों से बहुत से आवेदन प्राप्त हुए और अभी कल ये संख्या और भी बढ़ जाएगी।

इस संबंध में ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ’एडवोकेट’ एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि जनता आज भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है इस सरकार के पिछले कार्यकाल में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नही दिया। जबकि यहां ट्रिपल इंजन की सरकार थी अब जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि जनता के विकास के बारे में सिर्फ कांग्रेस ही कार्य करती आई है और आज भी काँग्रेस ही जनता के विकास की गारंटी है। मौके पर विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, दीप शर्मा, राकेश अग्रवाल, बी.एस. पयाल, चंदन सिंह पंवार, मनोज गुसाईं, योगेश शर्मा, भगवती सेमवाल, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, संजय नेगी, रविन्द्र भारद्वाज, जतिन जाटव, बृज भूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, मुकेश जाटव, मनीष जाटव आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button