नि.मेयर ने भारत रत्न अटल बिहारी को श्रद्धासुमन किए अर्पित
पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती पर किया याद
देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
इस दौरान निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने कहा अटल बिहारी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया। आपका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।उनके चाहने वाले न केवल सत्ता पक्ष बल्कि बिपक्ष में भी मौजूद थे। वे देश भक्त और सिद्धान्तवादी थे। उन्होंने पार्टी को सींचा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारे सामने है।अटल जी सदैव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में रहेंगे।




