उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम ने भीमताल हादसे के मृतकों एवं घायलों को राहत राशि देने की घोषणा की

परिजनों को मिलेगी हर संभव मदद : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपय की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख, सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपय दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15- 25 हजार रुपय दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button