उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
गंगा नदी के बीच आफत में फंसी जान, SDRF ने बचाए प्राण
गोल्फ रैपिड पर नदी के बीच फंसे तीन युवक
ऋषिकेश। पर्यटन क्षेत्र फूलचट्टी में गोल्फ रैपिड के पास गुमानीवाला से घूमने आए तीन दोस्त अचानक गंगा नदी के बीच बहाव में फंस गए। जान आफत मे देख तीनों युवकों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी के बीच बहाव में फंसे युवकों को कढ़ी मशक्क्त के बाद सकुशल रेसक्यू कर बाहर निकाला। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की सराहना की। रेसक्यू किए गए युवकों की पहचान मनीष सेमवाल गौरव सेमवाल, शेखर कोटियाल के रूप हुई है।




