उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस ने नगर निगम ऋषिकेश से दीपक जाटव को बनाया मेयर प्रत्याशी

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम ऋषिकेश से दीपक जाटव को मेयर प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस पार्टी से मेयर का टिकट मिलने के बाद दीपक जाटव ने कांग्रेस भवन ऋषिकेश पहुंचकर खुशी जाहिर की। इस दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रत्याशी दीपक जाटव का ढोल नगाड़े एवं पटाखे जलाकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ऋषिकेश मेयर सीट से टिकट मिलने पर दीपक जाटव ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व हाईकमान का आभार जताया। साथ ही मेयर पद से जीतने के बाद जनता से जुड़े विकास कार्यों की प्राथमिकताएं गिनाई।

बाइट : दीपक जाटव, मेयर प्रत्याशी कांग्रेस

Related Articles

Back to top button