उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

राष्ट्रीय पार्टियों के मेयर प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा

ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी समेत तमाम पार्टियों के मेयर प्रत्याशियों ने तहसील ऋषिकेश पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें मेयर सीट से भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस से दीपक जाटव, यूकेडी से महेंद्र सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एडीएम कार्यालय जाकर नामांकन किया। इस दौरान सभी पार्टियों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नज़र आए। वहीं, मेयर प्रत्याशियों ने पार्टी से टिकट मिलने खुशी जाहिर की और भरोसा करने के लिए हाईकमान का आभार प्रकट किया। इसके साथ प्रत्याशियों ने नगर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण एवं विकास करने की बात कही। साथ ही भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा भी किया।

Related Articles

Back to top button