उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी नेताओं को 06 वर्ष के लिए किया निष्कासित

कांग्रेस अन्य विरोधियों की सूची कर रही तैयार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। बता दें कि ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी दीपक जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश चंद्र मास्टर, महेंद्र सिंह और ऋषिकेश कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया है। वहीं, डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजवीर खत्री को भी कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा विभिन्न वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो की सूची तैयार कर रही है। शीघ्र ही अन्य लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button