उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

एसपी देहात ने होली पर्व को लेकर की बैठक

स्थानीय नागरिकों ने रखें सुझाव

ऋषिकेश। होली का पर्व सकुशल सपन्न कराने को लेकर कोतवाली ऋषिकेश में एसपी देहात जया बलूनी ने स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगो के साथ बैठक की। इसमें होली के पर्व पर यातायात व्यवस्था, कानून से संबंधित समस्याएं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा त्यौहारी सीजन में लगने वाले जाम, क्षेत्र में बढ़ते नशे, चारधाम यात्रा और अन्य समस्याओं पर सुझाव दिए गए। जिस पर पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, कांग्रेस नेता जयेंन्द्र रमोला, प्रतीक कालिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, महंत विनय सारस्वत, संजीव चौहान, दिनेश चंद्र मास्टर, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद राजू बिष्ट, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, स्थानीय व्यापारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button