उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंस्वच्छता

नपा ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास चलाया स्वच्छता अभियान

डेढ़ कुंटल गीला व सूखा कूड़ा किया एकत्र

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला, वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान समिति और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने चंद्रभागा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डेढ कुंटल गीला व सूखा कूड़ा एकत्र अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा।

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व संचालित संयुक्त स्वच्छता अभियान के दौरान टीमों ने गंगा किनारे और आसपास गीले व सूखे कूड़े को एकत्र किया। इस दौरान टीम ने डेढ कुंटल गीला व सूखा कूड़ा एकत्र खारास्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में निस्तारण के लिए भेजा। समापन पर पालिकाध्यक्ष ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। साथ ही मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी का आह्वान कर आमजन से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की। इस मौके पर सभासद ब्रिजेश गिरी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर मायाराम, ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा, मैनेजर ज्योति शर्मा, वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान समिति अध्यक्ष सत्यभामा बहुगुणा, मदालसा रतूड़ी, सरस्वती रावत, रचना गैरोला, धनेश्वरी पयाल, कल्पेश्वरी नेगी, लक्ष्मी बुटोला, एला रावत, सोनिया राज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button