उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजयुमों ने पीजी कॉलेज के 100 युवाओं को दिलाई सदस्यता

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

ऋषिकेश। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित बिजलवान के नेतृत्व में भाजयुमों ने जिला कार्यालय ऋषिकेश में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें एकदिवसीय प्रवास के दौरान उत्तराखंड सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया l

बैठक में मनीष कुमार ने कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सदस्यता अभियान को लेकर के हम विभिन्न बूथ में प्रवास कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं l इस अभियान को वृहद स्तर पर करने हेतु सभी युवा कार्यकर्ताओं को एक जुटता का परिचय देना होगा और अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार को बृहद एवं मजबूती प्रदान करनी होगी। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रवि पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की नीव होते हैं और उन्हीं के कंधों पर राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है। इसलिए प्रत्येक युवा कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की नीति रीती को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान के तहत जो निर्धारित लक्ष्य दिया गया है उसे युवा मोर्चा ऋषिकेश पूर्ण करने हेतु जिले के समस्त 18 से 35 आयु के युवा को भाजपा की सदस्यता दिलाने का कार्य करेगा। बैठक के पश्चात ऋषिकेश में स्थित पीजी कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया एवं लगभग 100 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस मौके पर भाजयुमों जिला महामंत्री शिवम टुटेजा, हिमांशु भट्ट, साक्षी शंकर, हिमांशु चमोली, जगवार सिंह, अक्षय खैरवाल, उदित मौर्य, मनीष, शुभम, आशीष कंडारी, सुमित लोधी, शरद तोमर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button