उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के दिए निर्देश
ऋषिकेश। तीर्थंनगरी ऋषिकेश में बढ़ते नशे के प्रकोप को देखते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पुलिस के आला अधिकारीयों के साथ बैठक की। इसमें मंत्री अग्रवाल ने पुलिस को सख्त लहजे से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ आस्था पथ को चोट पहुंचाने वाले अराजक तत्वों पर निगरानी और अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके आलावा यातायात व्यवस्था के लिए भी नियम बनाने और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस अधिकारियों सख्त निर्देश दिए।




